मतदान केंद्रों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट,70 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य- अभिषेक प्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को लखनऊ शहर के समस्त रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन कुमार गंगवार भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी की ओर से अवगत कराया गया कि विभिन्न निर्वाचन में लखनऊ शहर के मतदान …

लखनऊ। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को लखनऊ शहर के समस्त रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन कुमार गंगवार भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की ओर से अवगत कराया गया कि विभिन्न निर्वाचन में लखनऊ शहर के मतदान का प्रतिशत 56-57 प्रतिशत रहा है, जो की अपेक्षा से कम है। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए से अनुरोध किया है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 70 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और कोविड से पीड़ित मतदाताओं को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है।

इन तीनों प्रकार के अब सेंटी मतदाताओं के लिए बीएलओ के माध्यम से संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को आवेदन करते हुए मतदान की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनपद के 4,018 मतदेय स्थल और 1526 मतदान केन्द्रों के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। सभी मतदाता मतदान के पश्चात अपनी सेल्फी लेते हुए एक उत्सव के रूप में राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे सकेंगे।

मतदान के पश्चात 11 सर्वोत्तम सेल्फी को सम्मानित किए जाने का कार्य भी जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा जनपद में 41 महिला मतदेय स्थल व पर्यावरण की दृष्टि से जागरूकता हेतु कुछ शून्य प्रदूषण के मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, जिनमें सोलर पैनल, गोल्फ कार्ट आदि का प्रयोग करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी द्वारा सभी आरडब्लूए के प्रतिनिधियों को लखनऊ ने ठाना है अबकी बार मतदान 70 प्रतिशत पार, साथ में कोरोना की होगी हार’ का नारा दिया। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का भी शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उन 10 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें- UP Election 2022: पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर बिना अनुमति रैली और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के चलते दर्ज हुई FIR 

संबंधित समाचार