गोवा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने की पूर्व मंत्री माइकल लोबो सहित नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो का है जो हाल ही में राज्य की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो का है जो हाल ही में राज्य की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कालंग्यूट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। गोवा में कांग्रेस उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची है। राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 10 मार्च को मतगणना होगी।

ये भी पढ़े-

कोरोना के चलते इस बार 5,000-8,000 लोग ही देख सकेंगे गणतंत्र दिवस की परेड

संबंधित समाचार