हल्द्वानी: 25 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद अब हल्द्वानी में शनिवार को रहेगा बाजार बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लॉकडाउन लगाने की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने एहतियान कदम उठाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने हल्द्वानी में हर शनिवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और व्यापारियों के बीच हुई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लॉकडाउन लगाने की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने एहतियान कदम उठाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने हल्द्वानी में हर शनिवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद इस पर सहमति बनी।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में शहर में 25 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसके चलते एहतियान शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जरूरी सामान जैसे डेयरी, फल-सब्जी की दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप और दवा की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि प्रशासन के अनुरोध पर व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का समर्थन किया है।

संबंधित समाचार