बाजपुर: दुबई भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक व्यक्ति ने बेटे को दुबई भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर में नामजद दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …
बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक व्यक्ति ने बेटे को दुबई भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर में नामजद दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम मुड़िया कलां निवासी सलीम अहमद पुत्र सूखा ने तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र वसीम अली को दुबई भेजने व वहां पर नौकरी लगवाने के नाम पर गांव के ही डॉ. तस्लीम द्वारा अपने साथी अजीजुर रहमान के साथ मिलकर दो लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपित वसीम अली को पर्यटक वीजा पर दुबई ले गया और 15 दिन तक दुबई में बेटे को रोकने के पश्चात कह गया कि अभी कंपनी बंद है, घर चलो 15-20 दिन बाद फिर आएंगे जिसके चलते वसीम परेशान होकर अपने खर्चे पर स्वदेश लौट आया।
यह आरोप भी लगाया है कि जब डॉ. तस्लीम से इस बारे में बात की गई तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करने व पैसा वापस दिलवाने का अनुरोध किया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम मुड़िया कलां निवासी डॉ. तस्लीम पुत्र मो.सफीक अहमद व अजीजुर रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
