जालौन: पुलिस हिरासत से चकमा देकर भागा कैदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश मे जालौन के चुर्खी थाने से मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया। कोतवाली चुर्खी के गांव बाबई से विगत 17 जनवरी भैंसा चोरी के आरोप में फरार जितेंद्र पुत्र लल्लू निवासी चुर्खी को इटावा पुलिस ने लोडर सहित सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था । इस चोर …

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश मे जालौन के चुर्खी थाने से मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया। कोतवाली चुर्खी के गांव बाबई से विगत 17 जनवरी भैंसा चोरी के आरोप में फरार जितेंद्र पुत्र लल्लू निवासी चुर्खी को इटावा पुलिस ने लोडर सहित सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था ।

इस चोर को इटावा पुलिस ने चुर्खी पुलिस के हवाले किया। बदमाश को चुर्खी थाने में लाकर बंद कर दिया गया। सुबह जितेंद्र ने पुलिस को शौच क्रिया जाने को कहा और जैसे ही जवान उसे हवालात से बाहर लाया वैसे ही जितेंद्र पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक बदमाश कह गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि थाना चुर्खी की घटना को लेकर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है, शीघ्र ही फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि भविष्य में बदमाशों के प्रति और कड़ी निगरानी की जाएगी। गौरतलब है कि चार जनवरी 21 को कोतवाली एवं मुंसिफ कोर्ट कालपी से एक खूंखार बदमाश फरार हो गया था।

 

संबंधित समाचार