नानकमत्ता: तेंदुए के खौफ से शाम होते ही घरों में दुबकने को विवश हैं लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। रंसाली रेंज के सरौजा गांव में तेंदुए के लगातार हो रहे हमले में मानव मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के खौफ से क्षेत्र के गांवों के लोग शाम होते हुए घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को कटवा …

नानकमत्ता, अमृत विचार। रंसाली रेंज के सरौजा गांव में तेंदुए के लगातार हो रहे हमले में मानव मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के खौफ से क्षेत्र के गांवों के लोग शाम होते हुए घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को कटवा दिया है। वन विभाग के रंसाली रेंज की सरौजा बीट का जंगल चारों ओर से आबादी से घिरा है।

जंगल का क्षेत्र मात्र दो हजार एकड़ का है। इसके चारों तरफ नौ गांव की घनी अबादी है। वन विभाग के अनुसार इस छोटे से जंगल में चार से पांच तेंदुए होने का अनुमान है। गत मार्च से अब तक तेंदुआ पांच वर्ष के एक बालक और तीन महिलाओं को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से नानकमत्ता से सरौजा गांव को जाने वाले मार्ग में उगी झाडियों को काट कर साफ करा दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया जंगल के चारों ओर जंगली जानवरों से बचाव के लिए सर्वे किया है। जंगल के चारो तरफ 17.5 किलोमीटर के क्षेत्र में सोलर फैंसिंग करने की तैयारी की जा रही है। धौलाखण्डी ने बताया इसके अतिरिक्त प्रधान संघ से भी कहा गया है की वो भी अपने ग्राम सभा क्षेत्र की सीमा पर सौर उर्जा लाईट लगाने का प्रयास करें जिस से जंगल की ओर रात को रोशनी बनी रहे और जंगली जानवर गांव में प्रवेश न करें। ग्रामीणों की सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्टवार गस्त की जा रही है।

पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगाए
वन वीट अधिकारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि तेंदुए को पकडने के लिये विभाग ने पांच सीसीटीवी कैमरे और एक पिंजरा लगाया है। इससे पूर्व गत वर्ष 20 अक्टूबर को एक तेंदुए को पकड़ कर सुरई रेंज के जंगल में छोड़ा गया था।

तेंदुए के हमले में मरी महिला के पति को एक लाख का चेक सौंपा
वन विभाग ने विगत 15 जनवरी को रेंज की सरौजा बीट में तेंदुए के हमले में मारी गई आरती चंद 28 के पति राम चंद को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौपा। तराई पूर्वी वन प्रभाग रंसाली रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखण्डी ने बताया कि बाकी तीन लाख की राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। इस मौके पर वन बीट अधिकारी लाल सिंह नेगी, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल विडोरा, सुखविन्दर सिंह, ग्राम प्रधान सरौजा, गुरनाम सिह, वीर सिंह राणा, हरनाम सिंह, रामपाल सिंह राणा के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संबंधित समाचार