लखनऊ: कड़ाके की ठंड में अलाव बने गरीब और बेघरों का सहारा, ये रहा तापमान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में शीत लहर और कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड से बचाव में अलाव गरीबों का सहारा बने हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पारा गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ​धूप ना निकलने से गलन भरी ठंड और बढ़ गयी है। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में …

लखनऊ। प्रदेश में शीत लहर और कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड से बचाव में अलाव गरीबों का सहारा बने हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पारा गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ​धूप ना निकलने से गलन भरी ठंड और बढ़ गयी है। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में जलवाये जा रहे अलाव गरीब और आम जनता को राहत दे रहे हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों में जलाए जा रहे अलाव

नगर निगम गरीब, असहाय और बेघरों को ठंड से बचाने के लिए हर साल नगर निगम क्षेत्रों में अलावा जलवाने की व्यवस्था करता है। जिसमें अस्पतालों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मलिन बस्तियों और शेल्टर होम सहित शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाए जाते हैं। जिस पर निगम का करोड़ों रुपये खर्च भी होता है। कड़ाके की ठंड में अलावों की संख्या 800 से एक हजार तक पहुंच जाती है।

प्रदेश में शीत लहर और कोहरे के प्रकोप के चलते कड़ाके की ठंड में दिन हो या रात लोग नगर निगम के अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों में हीटर जल रहे हैं वहीं अपने काम से घरों से बाहर निकलने वाले यात्री, कर्मचारी और रोज कमाकर खाने वाले लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

नगर निगम द्वारा इस समय लगभग एक हजार स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि अस्पतालों, बस अड्डों, स्टेशन, मुख्य मार्गों, रैन बसेरों आदि में देर रात तक अलाव जलें। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी रात में भी क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे।

पंकज सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

ये भी पढ़ें; बरेली: अभी दो दिन और कड़ाके की ठंड फिर बारिश के आसार

संबंधित समाचार