सपा कल से चलायेगी तीन सौ यूनिट फ्री अभियान: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी 300 यूनिट फ्री बिजली के अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने के लिए आज से प्रदेश में ‘तीन सौ यूनिट फ्री पायें-नाम लिखवायें-नाम ना छूट जाये’ अभियान शुरू करने जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि घरेलू बिजली उपभोक्ता जो तीन …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी 300 यूनिट फ्री बिजली के अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने के लिए आज से प्रदेश में ‘तीन सौ यूनिट फ्री पायें-नाम लिखवायें-नाम ना छूट जाये’ अभियान शुरू करने जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि घरेलू बिजली उपभोक्ता जो तीन सौ यूनिट फ्री बिजली लेना चाहते हैं, वो अभियान के दौरान जिस नाम से बिजली का बिल आ रहा हो, उसका नाम लिखवायें।
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही पार्टी: अखिलेश
इस अभियान के संबंध में मंगलवार को मीडिया को बताते हुये अखिलेश ने कहा कि यह अभियान डोर टू डोर के साथ ही ऑनलाइन भी चलाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस नाम से बिल आता है वही नाम लिखवायें। जिनके पास कनेक्शन नहीं है, वह आधार कार्ड या राशन कार्ड का नाम लिखवायें। जिससे सरकार बनने पर उन्हें 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल सके।
अखिलेश ने कहा कि हमारे लोग डोर टू डोर कैंपेन चला कर फ्री बिजली के बिल की जानकारी देंगे और अपना प्रचार भी करेंगे। इसके साथ ही डिजिटली तरीके से भी कार्यकर्ताओं से जुड़ रहे हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
सपा नेताओं पर दर्ज हैं झूठे केस
सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन कर रहे है। सपा नेताओं पर झूठे मुकदमें हैं। हमारे वरिष्ठ नेताओं पर कई बार झूठे मुकदमें लगाये गये। मेरे बगल में अब्दुला आजम बैठे हैं, इन्हें जानबूझकर फंसाया गया, इन्हें लड़ाई लगातार लड़नी पड़ी, इनको फंसाने में कांग्रेस और भाजपा दोनों साथ थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद की तैयारी के बाद चुनावी शर्तों की घोषणा कराई। यह भाजपा की चाल है, फिर भी सपा और अन्य सहयोगी पार्टियां पूरी तत्परता से डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए जनता के बीच पहुंच रही हैं।
अपने चुनाव घोषणा पत्र के बारे में सपा मुखिया ने बताया कि भाजपा का घोषणा पत्र आने के बाद वह अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे और सभी लोगों की राय इसमें शामिल की जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया, किसान, युवा और जितने भी लोग हैं अगर अपनी राय देना चाहते हैं तो दे सकते हैं उसे भी शामिल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर दर्ज हैं कई मुकदमें
समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द करने संबंधी याचिका पर हुये सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर पीआईएल के आधार पर मान्यता रद होने लगे तो भाजपा की मान्यता तो बहुत पहले रद हो जानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिये। भाजपा के लोगों को उनके भी खिलाफ याचिका दायर करनी चाहिए। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बिजली बिल को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा।
बीजेपी को बिजली का करंट जैसा झटका देने जा रही जनता
उन्होंने कहा कि अब लोगों के बिजली के बिल नहीं आ रहे हैं जब एकाएक बिजली का बिल आएगा तो लोगों को झटका लगेगा लेकिन उससे पहले जनता भाजपा को भी बिजली का करंट जैसा झटका देने जा रही है और उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। एक निजी चैनल के चुनावी सर्वे संबंधी सवाल पर अखिलेश ने कहा कि स्वामी प्रसाद साथ आ गये हैं, महान दल साथ में है, कृष्णा पटेल और आरएलडी भी साथ हैं, अब चार सौ आने में क्या कमी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज
