बरेली: संक्रमित होने पर रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगी विशेष छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना संक्रमित रेलकर्मी व अधिकारी को छुट्टी लेकर इलाज कराना पड़ेगा। इसके लिए उनके पास पहले से उपलब्ध कराए गए अवकाश से समायोजन किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास कोई छुट्टी नहीं होगी, उन्हें केवल बीस दिन का स्पेशल आकस्मिक अवकाश …

बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना संक्रमित रेलकर्मी व अधिकारी को छुट्टी लेकर इलाज कराना पड़ेगा। इसके लिए उनके पास पहले से उपलब्ध कराए गए अवकाश से समायोजन किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास कोई छुट्टी नहीं होगी, उन्हें केवल बीस दिन का स्पेशल आकस्मिक अवकाश (सीएल) दिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण बढ़ने और काफी संख्या में रेल कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित पाए जाने के बाद स्थानीय सहायक कार्मिक अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी किया गया है। इसमें रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे मुख्यालय के हवाले से कहा गया है कि संक्रमित अधिकारी व कर्मचारी को केवल सूचना के आधार पर बीस दिन तक छुट्टी दी जा सकती है।

कर्मचारी से चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा। ठीक होने पर कर्मचारी को केवल कोरोना संक्रमित होने का प्रमाण पत्र देना होगा। कर्मचारी या अधिकारी को अपने पास शेष बचे चिकित्सा व अन्य अवकाश प्रयोग करने पड़ेंगे। इसके लिए अलग से अवकाश की व्यवस्था नहीं की जाएगी। पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी कर्मचारी के पास कोई छुट्टी नहीं बची है तो रेलवे स्पेशल सीएल देगा।

संबंधित समाचार