बरेली: स्कूल देरी से आने की बात कहने पर दो शिक्षिकाएं भिड़ीं, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक विद्यालय चावड़ में शिक्षिका के देरी से आने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया। एक ने दूसरी शिक्षिका पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में एक शिक्षिका का कहना है कि वह विद्यालय में लगातार निजी खर्चों से कायाकल्प कराती आ रही हैं। मंगलवार को …

बरेली, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक विद्यालय चावड़ में शिक्षिका के देरी से आने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया। एक ने दूसरी शिक्षिका पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में एक शिक्षिका का कहना है कि वह विद्यालय में लगातार निजी खर्चों से कायाकल्प कराती आ रही हैं। मंगलवार को वह बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वैक्सीनेशन के लिए सूची से फोन कर लोगों को सूचित कर रही थीं। इसी बीच साथी शिक्षिका से सिर्फ लेट आने की वजह पूछी।

देरी होने की बात पूछने पर शिक्षिका आग बबूला हो गई। आरोप लगाया कि साथी शिक्षिका मारपीट करने लगी। इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार को दी तो उन्होंने यह कह दिया कि खंड शिक्षा अधिकारी को भेज रहा हूं, लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। शिक्षिका रीता बत्रा ने बैरियर चौकी पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, साथी शिक्षिका ने जानकारी होने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। सूचना पाकर ब्लॉक के दो अन्य शिक्षक चौकी पहुंचे। उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं को समझाया। प्रकरण में शिक्षिका मंजू गंगवार को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

वर्जन–
शिक्षिकाओं के बीच स्कूल आने के समय को लेकर कहासुनी की सूचना है। इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है। मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
–विनय कुमार, बीएसए

– शिक्षिका से स्कूल समय पर आने के लिए कहा था। इस पर मेरे साथ बदजुबानी की। –रीता बत्रा, सहायक अध्यापिका

संबंधित समाचार