राजधानी में अवैध शराब के साथ छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर आचार संहिता लागू होते ही अवैध शराब क्रय-विक्रय व तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी में विभिन्न थानों की ओर से छापेमारी अभियान चलाते हुए कुल छह लोगों को अवैध शराब बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को हुसैनगंज …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर आचार संहिता लागू होते ही अवैध शराब क्रय-विक्रय व तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी में विभिन्न थानों की ओर से छापेमारी अभियान चलाते हुए कुल छह लोगों को अवैध शराब बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को हुसैनगंज पुलिस ने सेवाग्राम कॉलोनी के पास छापेमारी कर चारबाग के सुदामापुरी निवासी अतुल भारती को 20 शीशी अवैध देशी शराब के साथ व रवींद्रालय भवन के पास से छितवापुर निवासी शुभम को 20 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा बंथरा पुलिस ने एने तिराहे से ऐन गांव निवासी गोविंद कुमार रावत को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, मोहनलालगंज पुलिस ने केशखेड़ा गांव के मोड़ के पास से गांव के ही रहने वाले राम सजीवन को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, गोसाईगंज पुलिस ने सतौली के रघुनाथपुरवा मंदिर के पास से ग्रामीण संजय को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व बरगदहा तिराहा से पप्पू रावत को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- मुरादाबाद : इनकी नियति में लिख गया रोना और छला जाना

संबंधित समाचार