Goa Election 2022: अमित पालेकर होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान
नई दिल्ली। सीएम केजरीवाल ने आज गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा अमित पालेकर गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। केजरीवाल ने कहा गोवा की जनता फिलहाल मौजूदा पार्टियों से तंग आ गई है और गोवा के लोग अब बदलाव …
नई दिल्ली। सीएम केजरीवाल ने आज गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा अमित पालेकर गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। केजरीवाल ने कहा गोवा की जनता फिलहाल मौजूदा पार्टियों से तंग आ गई है और गोवा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। पहले उनके पास ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी आ गई है। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा भरोसा है कि जनता अमित पालेकर को सपोर्ट करेगी और आम आदमी पार्टी को एक मौका जरूर देगी।
