मुरादाबाद : एमडीए कार्यालय में ऑनलाइन हो रही नीलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में संपत्तियों की नीलामी ऑनलाइन की जा रही है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अपनी संपत्तियों को नीलामी करता है। इस समय एमडीए द्वारा नीलामी की जा रही है। एमडीए की यह नीलामी 31 मार्च 2022 तक चलेंगी। इन दिनों कोरोना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में संपत्तियों की नीलामी ऑनलाइन की जा रही है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अपनी संपत्तियों को नीलामी करता है। इस समय एमडीए द्वारा नीलामी की जा रही है। एमडीए की यह नीलामी 31 मार्च 2022 तक चलेंगी।

इन दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण एमडीए ने नीलामी की प्रक्रिया ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लोगों को कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी कराई जा रही है। उन्होंने शहर वासियों से एमडीए की संपत्ति लेने के लिए आनलाइन आवेदन व नीलामी करने की अपील की है।

संबंधित समाचार