अमरोहा : कक्षा 10 के छात्र की सोते समय गोली मारकर हत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर मे सो रहे कक्षा 10 के छात्र 15 वर्षीय बालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को …

अमरोहा, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर मे सो रहे कक्षा 10 के छात्र 15 वर्षीय बालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हत्या की यह वारदात थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर की है। यहाँ के निवासी स्वर्गीय रमाकांत शर्मा के 5 बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और तीन लड़के हैं। इनमें गणेश दत्त शर्मा गवां में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई करता था और मेडिकल पर रहता था। वह कभी कभी अपने गांव गुरेठा खादर भी आता जाता रहता है। मंगलवार की शाम को वह अपने गांव आया था।

रात को वह अपने दादा महेंद्र शर्मा के साथ घेर में सोने चला गया। दादा कमरे में सो गए और गणेश दत्त शर्मा कमरे के बाहर पड़ी हुई टीन सैड में सो गया। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बालक की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह 5 बजे हुई जब उसकी मां पुष्पा और बहन राधा पशुओं को चारा देने घेर में गयी थी। चारपाई पर गणेश दत्त की लाश देखकर उनकी चीख- निकल गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए।

संबंधित समाचार