पीलीभीत: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर डीएम ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय
पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना और चुनावी तैयारियों के बीच गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर अफसरों ने मंथन किया। गांधी सभागार में डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई। डीएम ने कहा कि बीते सालों की तरह इस बार भी प्रातः 8ः30 बजे समस्त …
पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना और चुनावी तैयारियों के बीच गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर अफसरों ने मंथन किया। गांधी सभागार में डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई।
डीएम ने कहा कि बीते सालों की तरह इस बार भी प्रातः 8ः30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय संकल्प का पाठ संम्पन्न किया जाएगा।
सभी कार्यालयों में विचार गोष्ठी काव्य पाठ, राष्ट्रीय एकता, शांति एवं सद्भावना से युक्त विचार सभाओं का आयोजन होगा। प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में परेड/समारोह, पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी।
इसके बाद प्रातः 10ः00 बजे लोकतंत्र/गणतंत्र की मूल अवधारणाओं एवं राष्ट्रीय एकता, धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द पर प्रकाश डाला जायेगा।
प्रातः 10ः30 बजे ओपिन बालक-बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़, टेबल टेनिस, बैडमिन्ट, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं जिला क्रीडा अधिकारी के नेतृत्व में होंगी। विद्यालयों में मिशन शक्ति पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबन्ध, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में कराई जाएगी। सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम प्रातः 11ः00 बजे नगर मजिस्ट्रेट,जिला कारागार में महिला एवं पुरुष बन्दियों को फल वितरण होगा। सभी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर योगेश कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।
ग्रामीण इलाकों पर रहेगी नजर
चुनाव को देखते हुए इन दिनों आचार संहिता लागू हैं। ग्रामीण इलाकों में भी ध्वजारोहण होगा।जिसमें प्रधान भी शामिल रहेंगे। ऐसे में किसी तरह का राजनीतिक प्रचार-प्रचार न कर दिया जाए।इस पर भी निगरानी की जाएगी। प्रशासनिक अफसर निगरानी के लिए भी रणनीति बना रहे है।
सम्मानित किए जाएंगे सभासद-प्रधान
डीएम ने बताया कि वैक्सीन की द्वितीय डोज व 15 से 18 वर्ष तक की आयु के युवाओं का सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले वार्डों व ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण पूर्ण कराने वाले सभासद, ग्राम प्रधानों को भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
