बिजनौर : आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, जनसभा कर मिठाई बांटने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी द्वारा नियम विरुद्ध सभा का आयोजन कर मिठाई वितरण करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह द्वारा एक …

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी द्वारा नियम विरुद्ध सभा का आयोजन कर मिठाई वितरण करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह द्वारा एक सभा का आयोजन कर उसमें अपने समर्थकों के साथ उपस्थित जनमानस को मिठाई वितरित की जा रही थी।

इस मामले की वायरल वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाते हुए सुरेशचंद प्राविधिक सहायक फ्लाइंग मजिस्ट्रेट-2 पुत्र मुरली सिंह निवासी ग्राम गांवड़ी पोस्ट दौलतपुर बिजनौर हाल निवासी नई बस्ती नौगांवा सादात जनपद अमरोहा ने नूरपुर थाने में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह व उनके अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी रवेन्द्र वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

संबंधित समाचार