मुरादाबाद : फर्मकर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खिड़की के ऊपर लगे लोहे के एंगल में बंधे गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि युवक नशा करने का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खिड़की के ऊपर लगे लोहे के एंगल में बंधे गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि युवक नशा करने का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।

कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर सरस्वती विहार निवासी 27 वर्षीय रविंद्र निर्यात फर्म में काम करता था। बड़े भाई कविंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे रविंद्र घर आया था। वह नशे में धुत था। किसी से बात किए बिना वह सीधा कमरे में जाकर सो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक भी जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने आवाज दी। अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया गया, मगर अंदर से जवाब नहीं मिला।

तब परिजनों ने झांककर देखा तो रविंद्र का शव खिड़की के ऊपर लगे लोहे के एंगल में बंधे गमछे से लटका था। सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि युवक अविवाहित था। वह अपने भाई के साथ काम करता था। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के कारण का पता नहीं लग सका है।

संबंधित समाचार