मुरादाबाद : ऑनलाइन विधिक सलाह देने में मुरादाबाद का देश में पहला स्थान
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के थानों के माध्यम से सीसीटीएनएस पोर्टल से ई-प्राशिक्यूशन पोर्टल पर दिसंबर 2021 में 1788 आपराधिक मामलों में ऑन लाइन विधिक सलाह लेने के लिए एसएसपी बबलू कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को अभियोजन के संयुक्त निर्देश राजेश शुक्ला ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के थानों के माध्यम से सीसीटीएनएस पोर्टल से ई-प्राशिक्यूशन पोर्टल पर दिसंबर 2021 में 1788 आपराधिक मामलों में ऑन लाइन विधिक सलाह लेने के लिए एसएसपी बबलू कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को अभियोजन के संयुक्त निर्देश राजेश शुक्ला ने एसएसपी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने बताया कि जनपद मुरादाबाद पुलिस ने अभी तक 38 हजार मामलों में ऑनलाइन विधिक राय अभियोजन कार्यालय से प्राप्त कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना हमेशा एसएसपी की प्राथमिकता रही है। वह स्वयं विवेचना का मॉनीटरिंग करते हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इससे एक ओर जहां समय की बचत होती है वहीं दूसरी ओर समय से आरोप पत्र दाखिल होने में भी आसानी होती है। इसी का नतीजा है कि पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में मात्र 24 और दूसरे में 48 घंटे के अंदर ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मुरादाबाद जिला प्रदेश में एकमात्र ऐसा जनपद है, जहां शत-प्रतिशत मामलों में विधिक राय लेने के बाद ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। इसकी वजह से विवेचना में आने वाली कमी शून्य हो गई हैं।
एसएसपी ने 19 दिसंबर 2021 को पुलिस लाइन के सभागार में मेगा विधिक राय शिविर का आयोजन किया था। इसमें जिले भर के सभी अभियोजकों के साथ एसपी देहात, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारी और विवेचकों के साथ उन्होंने खुद मौजूद रहकर एक ही दिन में 484 मामलों में कानूनी राय प्राप्त कर आईपीसी 173(2) की रिपोर्ट अदालत में दाखिल कराई थी।
