बरेली: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने कालेज जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथी ही उसने वीडियो बना ली। पांच माह बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। देवरनिया क्षेत्र की युवती ने बताया …

बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने कालेज जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथी ही उसने वीडियो बना ली। पांच माह बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
देवरनिया क्षेत्र की युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज में पढ़ती है। अगस्त 2021 में वह गांव के बाहर कालेज जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव का युवक बाइक से वहां पहुंचा। उसने छात्रा से कालेज छोड़ने की बात कही। इस पर वह उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि युवक उसे गन्ने के खेत में ले गया।

वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने इसकी वीडियो भी बना ली। छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाया। अब छह माह बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। छात्रा ने बुधवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। जहां सीओ क्राइम डा. दीपशिखा ने इंस्पेक्टर बहेड़ी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े-

बरेली: पानी के खुले टैंक में गिरकर 8 साल के बच्चे की मौत

संबंधित समाचार