बरेली: सेंथल स्टेशन पर 6 घंटे से ज्यादा बाधित रहा यूटीएस
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सेंथल स्टेशन पर बुधवार को यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) बाधित रही। स्टेशन के अधिकारियों द्वारा खिड़की पर बोर्ड लगा दिया गया कि तकनीकी खराबी है लिहाजा यात्री आनलाइन टिकट निकालें। परेशान हुए यात्रियों ने रेलवे को ट्वीट करने शुरू कर दिए। एतमाद रजा जैदीन नाम के व्यक्ति …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सेंथल स्टेशन पर बुधवार को यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) बाधित रही। स्टेशन के अधिकारियों द्वारा खिड़की पर बोर्ड लगा दिया गया कि तकनीकी खराबी है लिहाजा यात्री आनलाइन टिकट निकालें। परेशान हुए यात्रियों ने रेलवे को ट्वीट करने शुरू कर दिए।
एतमाद रजा जैदीन नाम के व्यक्ति ने रेल अधिकारी को टैग करते हुए लिखा कि सेंथल स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण टिकट नहीं मिलेगा जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है। आम जनता बिना टिकट के यात्रा कैसे करे। उधर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सेंथल स्टेशन पर सुबह करीब 7 बजे से तकनीकी खराबी के कारण यूटीएस टिकट का कार्य बाधित हुआ। जिसके बाद दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर समस्या दूर कर दी गई। इस बीच यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मैनुअल टिकट भी जारी किए गए। ताकि उन्हे यात्रा करने में कोई बाधा न हो।
