मुरादाबाद: रामलीला मैदान में कमरे का टीन शेड काटकर भगवान के कीमती वस्तु चोरी
मुरादाबाद। बुधवार रात रामलीला मैदान स्थित कमरे की टिनशेड काटकर चोरों ने भगवान के कीमती वस्त्र और मुकुट समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान चुरा लिया। सूचना पाकर रामलीला कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र लाइनपार रामलीला …
मुरादाबाद। बुधवार रात रामलीला मैदान स्थित कमरे की टिनशेड काटकर चोरों ने भगवान के कीमती वस्त्र और मुकुट समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान चुरा लिया। सूचना पाकर रामलीला कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मझोला थाना क्षेत्र लाइनपार रामलीला मैदान में वर्षों से रामलीला मंचन किया जाता है। मंचन का सामान मैदान में ही स्थित एक कमरे में रखा जाता है। यहां चौकीदार कुलदीप शर्मा रहता है। रात करीब नौ बजे चौकीदार खाना खाने के लिए घर गया था। इस दौरान चोरों ने टिनशेड काट डाला। चोर रामलीला मंचन में प्रयोग होने वाले भगवान के कीमती वस्त्र, गदा, पीतल के तरकश समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान समेट कर ले गए।
सूचना पाकर रामलीला कमेटी के राजीव बंसल और अतुल अग्रवाल आदि मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर मझोला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
