बरेली: दंपति के आपसी झगड़ों में बर्बाद हो रहा ‘बचपन’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात जन्मों का बंधन कुछ सालों में ही टूट रहा है। इससे पति-पत्नी तो परेशान होते ही हैं, लेकिन इसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ता है। कोई मां से दूर है तो कोई पिता से अलग रहने पर मजबूर है। कहीं पत्नियां ससुराल नहीं लौट रहीं तो कहीं पति उन्हें ससुराल से …

बरेली, अमृत विचार। सात जन्मों का बंधन कुछ सालों में ही टूट रहा है। इससे पति-पत्नी तो परेशान होते ही हैं, लेकिन इसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ता है। कोई मां से दूर है तो कोई पिता से अलग रहने पर मजबूर है। कहीं पत्नियां ससुराल नहीं लौट रहीं तो कहीं पति उन्हें ससुराल से लेने नहीं जा रहे। पुलिस परामर्श केंद्र में 30 प्रतिशत मामले ही काउंसलिंग के माध्यम से सुलझ पाते हैं। बाकियों में पति-पत्नी एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग रहने को तैयार हो जाते हैं। कई बार पिता ने बच्चे को पाने के लिए अपहरण के मामले तक खुद पर दर्ज करा लिए। कई लोगों को दोस्तों के साथ जेल तक जाना पड़ा।

केस एक
न देते हैं खर्च, न करते हैं बात
बारादरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी पास के ही रहने वाले युवक से 2013 में शादी हुई थी। अब उसकी चार साल की बेटी है। आरोप है कि महिला के पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। वह उन दोनों को रंगेहाथ भी पकड़ चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी पति की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। पति उसके साथ न तो संबंध बनाते हैं न ही उसे खर्चा देते हैं। वह अपनी चार साल की बेटी तक से बात नहीं करते। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

केस दो
विदेश में थी मां, पिता के पास था बेटा
हाफिजगंज में पति-पत्नी के विवाद में बेटे का जीना दुश्वार हो गया है। मां बच्चे को नानी के घर छोड़कर खुद विदेश चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन बाद में किला के पास से अपने बेटे को लेकर चला गया तो लड़की पक्ष ने उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस इस मामले में यह नहीं समझ पा रही कि किसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

केस तीन
पत्नी व बच्चों ने फोन नंबर किया ब्लॉक
किला के रहने वाले रिजवान ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चों ने बाहर वालों की बातों में आकर उसका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया है। वह उनसे बात करना चाहता है लेकिन वह लोग उससे बात नहीं करते। रिजवान का कहना है कि उनकी पत्नी को बहकाने वाला उनके बच्चों के साथ कभी भी कोई अनहोनी करवा सकता है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी करके पत्नी बच्चों को दिलवाने की बात कही है।

आजकल मामूली बातों पर पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होने को तैयार हो जाते हैं। कहीं पर पति की गलती सामने आती है तो कहीं पत्नियां गलत होती हैं। कई बार काउंसलिंग करके परिवार को टूटने से बचा लिया जाता है।  —रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात