UP Election 2022 : बसपा ने गाजियाबाद में बदला अपना कैंडिडेट, जानिए वजह…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने गाजियाबाद में अपना एक उम्मीदवार बदल दिया है। बसपा ने पहले सुरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अब पार्टी ने उनकी जगह कृष्ण कुमार शुक्ल को टिकट दे दिया है। यह फैसला सुरेश बंसल के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। सुरेश बंसल 2012 में गाजियाबाद …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने गाजियाबाद में अपना एक उम्मीदवार बदल दिया है। बसपा ने पहले सुरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अब पार्टी ने उनकी जगह कृष्ण कुमार शुक्ल को टिकट दे दिया है।
यह फैसला सुरेश बंसल के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। सुरेश बंसल 2012 में गाजियाबाद से बसपा के टिकट पर जीते थे। बता दें, कृष्ण कुमार शुक्ल एक दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। वो गाजियाबाद में बीजेपी के पुराने नेता थे।
पढ़ें- लखनऊ: सपा लूट योजना पार्ट-2 के सपने देख रहे अखिलेश: लक्ष्मीकांत बाजपेयी
