लखनऊ: होंडा के वर्कशॉप में लगी आग, कोई हताहत नहीं
लखनऊ। आलमबाग थानांतर्गत पुरानी चुंगी में ज्ञानी ढ़ावा की छत पर संचालित होंडा कंपनी की एक वर्कशॉप में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि सूचना मिलने पर आलमबाग फायर स्टेशन की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत …
लखनऊ। आलमबाग थानांतर्गत पुरानी चुंगी में ज्ञानी ढ़ावा की छत पर संचालित होंडा कंपनी की एक वर्कशॉप में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हालांकि सूचना मिलने पर आलमबाग फायर स्टेशन की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। घटना में हजारों रुपये के उपकरण व एक वाहन जलकर खाकर हो गया, पर किसी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानी ढाबा के ठीक ऊपर स्थित होंडा वर्कशॉप में वाहन को पेंटिंग का काम किया जाता है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे बंद वर्कशॉप में आग लग गई। आग देखकर ज्ञानी ढाबा में बैठे लोग और आसपास की दुकान वाले बाहर आग गये।
रात 9:15 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आलमबाग फायर स्टेशन की ओर से बताया गया वर्कशॉप द्वारा फायर एनओसी नहीं ली गई थी।
पार्टी की साख के लिए खुद की कुर्सी को किया कुर्बान
वह समय ही ऐसा था जब लोग किसी पार्टी से राजनीति नहीं बल्कि देश प्रेम के भाव से जुड़ा करते थे। उस दौर में प्रत्याशी जनता की सेवा को ही सबसे ऊपर मानते थे। यही वजह है कि प्रत्याशी अगर शहर में कहीं भी जाते तो लोगों का जमावड़ा लग जाता था। मगर कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्होंने पार्टी की साख बचाने के लिए अपने राजनीतिक भविष्य को दांव पर लगा दिया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- पार्टी की साख के लिए खुद की कुर्सी को किया कुर्बान
