मुरादाबाद : यूपी के रण में सोशल मीडिया पर चल रहे चुनावी जंग के तीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। यूपी विधानसभा के रण में रैली, जनसभा पर रोक से सोशल मीडिया पर चुनावी जंग का तीर जोरशोर से चल रहा है। दलों के दिग्गजों की छवि से अधिक नारे व चुनावी गानों के सहारे राजनीतिक दल जनता पर डोरे डाल रहे हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन के …

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। यूपी विधानसभा के रण में रैली, जनसभा पर रोक से सोशल मीडिया पर चुनावी जंग का तीर जोरशोर से चल रहा है। दलों के दिग्गजों की छवि से अधिक नारे व चुनावी गानों के सहारे राजनीतिक दल जनता पर डोरे डाल रहे हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन के गीत यूपी में ‘सब का’ के टक्कर में नेहा सिंह राठौर का गाना यूपी में ‘का बा’ की खूब धूम है।

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही रैली, जनसभा, सम्मेलनों पर रोक से प्रचार का सारा जोर सोशल मीडिया और वर्चुअल रैली पर टिक गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजनीतिक गानों का खूब क्रेज है। इस रेस में लगभग सभी दल शामिल हैं। पूर्वांचल के साथ यूपी के हर कोने में इस बार भोजपुरिया राजनीतिक गाने का जादू जनता के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसको भुनाने में दलों के भोजपुरी अभिनेता और स्वतंत्र भोजपुरी गायक गायिका भी कतई पीछे नहीं हैं।

भाजपा की प्रदेश सरकार के पांच साल के विकास कार्यों के बखान करने संबंधित गोरखपुर से भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन का गाना यूपी में सब बा को नेहा सिंह राठौर का गाना यूपी में का बा, ऐ बाबा यूपी में का बा का तंज मतदाताओं को खूब लुभा रहा है। हर वर्ग में इसको पसंद किया जा रहा है तो नेहा को भाजपाई जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कोई इसे सपा का गुणगान बता रहा है तो कोई पेड। लेकिन नेहा सिंह राठौर इसे जनता के मु्द्दे उजागर करने की बात कह इसे राजनीतिक रंग देने से मना कर रही है। इन दोनों गानों के अलावा ‘जो राम को लाए हैं’ की धूम भाजपा के हर कार्यक्रम में है।

दलों में सक्रिय सोशल मीडिया सेल
कोविड संक्रमण के चलते वर्चुअल रैली, सभा, बैठक पर ही अधिक जोर होने से सभी दलों में सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है। जनता का समर्थन भी सोशल मीडिया पर मिल रहे लाइक, शेयर के माध्यम से आंका जा रहा है।

सोशल मीडिया पर आयोग की पैनी नजर
सोशल मीडिया की बढ़ी दखलंदाजी से इस बार विस चुनाव में चुनाव आयोग की भी पैनी नजर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 24 घंटे है। आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए हर जिले में पुलिस ने भी सोशल सेल को एक्टिव कर दिया है।

खेला होइबे, खदेड़ा होइबे के साथ 22 में योगी
सोशल मीडिया पर दिन रात बज रहे चुनावी गानों पर नजर डाले तो कोई फिर से भगवा लहराएंगे पर डीजे पर शोर मचा रहा है तो कोई विरोधी को पटखनी देने के लिए बंगाल विस चुनाव की तर्ज पर ‘यूपी में खेला होइवे, खदेड़ा होइबे, ‘जनता पुकारती है की धुन पर उत्साह भर रहा है। कांग्रेस की कैंपेंन थीम सांग लड़की हूं लड़ सकती हूं और ‘बहन प्रियंका आएंगी’ से चुनाव को धार दी जा रहा है। बसपा भी ‘यूपी की जनता सुनो आ रही हैं हमारी बहन जी’ गाने को भी खूब सुना जा रहा है।

संबंधित समाचार