खबर का असर: नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो को पुलिस ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला…
बहराइच। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। इसके अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद अध्यक्ष पति चौकी और थाने में बैठकर धौंस जमाते थे। इस खबर को सिर्फ अमृत विचार ने पोर्टल पर बुधवार को चलाया। जिसका संज्ञान …
बहराइच। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। इसके अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद अध्यक्ष पति चौकी और थाने में बैठकर धौंस जमाते थे। इस खबर को सिर्फ अमृत विचार ने पोर्टल पर बुधवार को चलाया। जिसका संज्ञान लेते हुए गुरुवार को पुलिस ने अध्यक्ष पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जरवल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद वसी के पुत्र अरशद आलम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जरवल नगर पंचायत चेयरमैन पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि चेयरमैन पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
इनके विरूद्ध एससी एसटी मुकदमे में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है, जिसमे वांछित हैं। आरोप लगाया था कि पुलिस संरक्षण की वजह से इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है, जबकि 30 जनवरी तक वारंट वैध है। अपराधियों के सांठगांठ के चलते अवैध तरीके से धनार्जन किया जा रहा है और प्रार्थी को दो बार गाड़ी से कुचल कर मारने का प्रयास भी किया गया है।
कभी भी मेरी हत्या करवा सकता है। पुलिस के मौन रहने पर अध्यक्ष पति चौकी और थाने में जाकर बैठता है। शिकायत कर्ता अरशद आलम ने 20 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इस खबर को दैनिक अमृत विचार न्यूज पोर्टल ने बुधवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान पुलिस अधिकारियों ने लिया।
पुलिस प्रशासन ने जरवल चेयरमैन पति इन्तजार अहमद उर्फ मिथुन को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की पुलिस वारंटीओं के खिलाफ अभियान चलाती रहती है।
चेयरमैन पति के खिलाफ एमबीडब्ल्यू वारंट जारी था जिसमें वह हाजिर नहीं हो रहे थे। गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया है।
अध्यक्ष पति है हिस्ट्रीशीटर
जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो का पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पढ़ें- दिल्ली में सीआईएसएफ के जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच जारी है
