सीतापुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, तीन पर केस दर्ज
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या …
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिसावां थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी शिक्षा 20 पत्नी सत्यपाल का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थित में लटकता मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के ही बरगावां निवासी मृतका की मां गंगोत्री ने तहरीर देते हुये आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री का विवाह आठ माह पूर्व हुआ था, तबसे पति सहित सास व ससुर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था।
सोमवार की रात्रि रिश्तेदारों द्वारा फोन से सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंचने पर ससुराली जन घर से फरार थे। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतका की मां गंगोत्री की तहरीर पर पति सत्यपाल ससुर, सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
डीसीएम की टक्कर से बालिका की मौत
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के हरदोई मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आकर ढ़ाई वर्षीय बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पिसावां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी जगदीश मंगलवार को अपनी ढाई वर्षीय पुत्री पूजा के साथ कस्बा स्थित बाजार आया था।
इसी दौरान हरदोई मार्ग पर थाने के मोड़ के पास हरदोई की तरफ से आ रही डीसीएम ने पूजा को रौंद दिया। जिसके चलते बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी पिसावां से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट
