चिली और कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर नहीं खेलेंगे लियोनेल मेस्सी, ये है वजह
ब्यूनस आयर्स। लियोनेल मेस्सी चिली और कोलंबिया के खिलाफ अर्जेंटीना के 2022 विश्व कप क्वालीफायर में भाग नहीं ले सकेंगे, क्योंकि वह कोविड -19 से उबर रहे हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने यह जानकारी दी। यह सूचना अर्जेंटीना के कप्तान द्वारा चार सप्ताह मैदान के बाहर रहने के बाद अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के …
ब्यूनस आयर्स। लियोनेल मेस्सी चिली और कोलंबिया के खिलाफ अर्जेंटीना के 2022 विश्व कप क्वालीफायर में भाग नहीं ले सकेंगे, क्योंकि वह कोविड -19 से उबर रहे हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने यह जानकारी दी। यह सूचना अर्जेंटीना के कप्तान द्वारा चार सप्ताह मैदान के बाहर रहने के बाद अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए ट्रेनिंग पर लौटने के एक दिन बाद आई है।
एएफए ने क्वालीफायर के लिए 27- खिलाड़ियों की सूची जारी की। अर्जेंटीना पहला क्वालीफायर 27 जनवरी को उत्तरी चिली के कैलामा में और दूसरा पांच दिन बाद मध्य अर्जेंटीना के शहर कॉर्डोबा में खेलेगी। संस्था ने सूची के साथ जारी संक्षिप्त बयान में मैसी का उल्लेख नहीं किया। 34 वर्षीय मैसी 22 दिसंबर को फ्रांस के लीग एक में एफसी लोरिएंट में पीएसजी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ होने वाले मैच बाद से नहीं खेले हैं।
पिछले हफ्ते फारवर्ड खिलाड़ी ने कहा था कि उन्होंने वायरस पर काबू पाने के लिए अपेक्षा से अधिक समय लिया है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में भाग लेने वाली 10 टीमों में दूसरे स्थान पर है। उसे पहले से ही 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेले जाने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह मिल गई है।
