अयोध्या: पल्सर से भाग रहे दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, 35 हजार नगद व दो तमंचे बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। क्राइम ब्रांच की स्वाट व कुमारगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शातिर टप्पेबाज लुटेरे को गिरफ्तार कर उनसे 35 हजार रुपये नगद, दो असलहे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों से कोतवाली नगर से …

अयोध्या। क्राइम ब्रांच की स्वाट व कुमारगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शातिर टप्पेबाज लुटेरे को गिरफ्तार कर उनसे 35 हजार रुपये नगद, दो असलहे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों से कोतवाली नगर से संबंधित टप्पेबाजी में भी 8000 रुपये बरामद किए गए हैं। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है अब उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

कुमारगंज पुलिस को सूचना मिली की दो शातिर अपराधी क्षेत्र में हैं। मुश्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने चेकिंग लगा दी। रात में चेकिंग के दौरान अचानक एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति वीसापुर की तरफ से आते हुई दिखाई दिये। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मोटर साइकिल की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से आगे निकल गए। शक होने पर पूरी पुलिस टीम ने बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया और इटौजा गांव के आगे पुलिया पर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछमें आरोपियों की पहचान रामनयन सिंह (26)व संजय सिंह के रूप में हुई।

सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि 14 जनवरी को ग्राम उमरहर से विक्की में टंगे बैग से 45000 रुपये लेकर भाग गए थे। आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने टप्पेबाजी की थी। 5 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे जीआईसी ओवर ब्रिज फैजाबाद के नीचे से पैदल जा रही महिला के गले से चैन छीनने की घटना व 17 अक्टूबर को रात्रि करीब 8 बजे लाइफ लाइन हास्पिटल अयोध्या के पास पैदल जा रही महिला के गले से चैन छीनने की घटना को अंजाम देने के जुर्म को भी कबूल किया। आरोपियों से 45 हजार में से 35 हजार रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही एक थैला भी बरामद हुआ, जिसमें 4 बैक पासबुक व अन्य कागजात मिले हैं। पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

अभी भी दो घटानाओं का नहीं हुआ है खुलासा

कोतवाली नगर के रिकाबगंज में गत दिनों देवकाली निवासी एक युवक से 40 हजार रुपये व थाना कैंट अंतर्गत सदर निवासी बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। इन दोनों ही घटना का अभी तक अनावरण नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: दस वर्ष की मासूम की साथ हुई दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार