अयोध्या: छिटपुट बारिश के बाद गिरा पारा, ठिठुरे लोग, इतना रहा जिले का तापमान…
अयोध्या। जिले में गुरुवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने एक बार फिर न्यूनतम पारे को गिरा दिया है। सुबह 11 बजे तक मौसम बनता-बिगड़ता रहा। बारिश के कारण जनजीवन अस्तवयस्त हो गया वहीं लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा लेते देखा गया। हल्के बादल के बीच दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप ने लोगों को …
अयोध्या। जिले में गुरुवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने एक बार फिर न्यूनतम पारे को गिरा दिया है। सुबह 11 बजे तक मौसम बनता-बिगड़ता रहा। बारिश के कारण जनजीवन अस्तवयस्त हो गया वहीं लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा लेते देखा गया। हल्के बादल के बीच दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी, लेकिन शाम होते ही मौसम फिर से बेगाना हो गया और गलन बढ़ गई।
आगामी 24 घंटे में एक बार फिर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का मानना है फिलहाल अभी ठंड से निजात मिलने की कोई गुंजाइस नहीं है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आर्द्रता अधिकतम 94 और न्यूनतम 85 दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत: बुजुर्ग की जान लेने के बाद अब आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर बोला हमला
हवा सामान्य से अधिक 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी दिशा में चलीं। आगामी चौबीस घंटे में कोहरा छाए रहने और हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल व कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। हवा सामान्य गति से चलने की संभावना हैं।
बता दें कि जिले में इस समय सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अयोध्या के अलावा उसके आसपास के जिलों में भी सर्दी कहर ढा रही है। यूपी में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: सपा ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के खिलाफ इनको उतारेगी मैदान में…
