मुरादाबाद : अब पैसे निकालने नहीं जाना होगा बैंक, घर आएंगी बीसी सखियां
मुरादाबाद, अमृत विचार। पैसों के लिए ग्रामीणों को अब बैंक और एटीएम जाने से निजात मिलेगी। ग्रामीण को घर पर ही माइक्रो एटीएम के माध्यम से कैश मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी जिले में चयनित 250 बीसी सखियों को सौंपी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंसिंग …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पैसों के लिए ग्रामीणों को अब बैंक और एटीएम जाने से निजात मिलेगी। ग्रामीण को घर पर ही माइक्रो एटीएम के माध्यम से कैश मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी जिले में चयनित 250 बीसी सखियों को सौंपी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, उसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गांववासियों को पैसे निकालने की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से तालमेल बनाकर ग्राम पंचायतों में 100 माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए जल्दी रोस्टर प्रणाली भी लागू की जाएगी, ताकि सभी ग्रामीणों को इस व्यवस्था का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि एटीएम ग्रामीणों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश उपलब्ध करवाएंगे। यह मशीनें एटीएम की तरह काम करेंगे। इनसे उतने ही पैसे निकाले जा सकेंगे, जितने सामान्य एटीएम से निकाले जाते हैं। ट्रांजेक्शन होने के बाद प्रतिनिधि आपको ट्रांजेक्शन की रसीद देंगे। आपकी पासबुक में भी एंट्री कर देंगे।
