रुद्रपुर: गुणवत्ता में कमी, या कम मिले आहार तो कर सकते हैं शिकायत
रुद्रपुर, अमृत विचार। शासन की ओर से तय मानक के अनुसार यदि पौष्टिक आहार लाभार्थी को नहीं मिल रहा है तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। इसका तरीका वीडियो बनाकर या शिकायत पत्र लिखकर भी हो सकता है। अधिकारियों ने भी लाभार्थियों को जागरुक रहने को कहा है। पलाश योजना के तहत जनवरी में …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शासन की ओर से तय मानक के अनुसार यदि पौष्टिक आहार लाभार्थी को नहीं मिल रहा है तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। इसका तरीका वीडियो बनाकर या शिकायत पत्र लिखकर भी हो सकता है। अधिकारियों ने भी लाभार्थियों को जागरुक रहने को कहा है।
पलाश योजना के तहत जनवरी में वितरित किए गए केले व अंडे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से धांधली की गई थी। इस मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसका सात दिन का वेतन काट दिया और रिकवरी के लिए नोटिस भी जारी कर दिया। इसके साथ ही फरवरी में वितरित होने वाले पौष्टिक आहार का वितरण वीडियोग्राफी और सुपरवाइजर की मौजूदगी में करने का फैसला लिया।
इसके साथ ही अन्य योजनाओं के साथ तरह तरह के लाभ के माध्यम से दिए जाने वाले पौष्टिक आहार में भी यदि किसी तरह की कमी पाई जाती है तो इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी आशा नेगी ने बताया कि लोगों से भी अपील की गई है कि वे सजग रहें और यदि गुणवत्ता या मानक के अनुसार उन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिलता है तो वह इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
