नैनीताल में सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश, हिमपात के आसार
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। चारों ओर की पहाड़ियों से उठे घने कोहरे की वजह से नगर में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम का यही मिजाज रहता है तो आने वाले दिनों में नगर में मौसम का पांचवां हिमपात हो …
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। चारों ओर की पहाड़ियों से उठे घने कोहरे की वजह से नगर में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम का यही मिजाज रहता है तो आने वाले दिनों में नगर में मौसम का पांचवां हिमपात हो सकता है।
बारिश की वजह से नैनी झील भी दिनभर वीरान नजर आयी। अधिकांश नाव चालक बारिश रुकने के साथ ही पर्यटकों की राह ताकते रहे।
मौसम को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि दोपहर बाद हिमपात होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। औसतन बारिश 4 मिलीमीटर हुई है। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा की मानें तो झील का जलस्तर आधा इंच गिरने के बाद से 9 फीट ढाई इंच पहुंच गया है।
