यूपी चुनाव: कांग्रेस ने दूसरी सूची में भी आधी-आबादी समेत सभी वर्गों को साधने की कोशिश
लखनऊ। कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी करने में भी अपनी पहली सूची की तरह आधी-आबादी के साथ समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। महिला-पुरुष के आधार पर वर्गीकरण करें तो इस सूची में 16 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं, जो कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के वादे को …
लखनऊ। कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी करने में भी अपनी पहली सूची की तरह आधी-आबादी के साथ समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। महिला-पुरुष के आधार पर वर्गीकरण करें तो इस सूची में 16 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं, जो कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के वादे को पूरा करती है।
सूची में 12 सामान्य वर्ग, नौ मुस्लिम, 12 ओबीसी, सात अनुसूचित जाति और एक सिख उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों में नौ ब्राह्मण और तीन क्षत्रिय वर्ग के हैं। ओबीसी के 12 उम्मीदवारों में बनिया व गुर्जर एक-एक, पांच जाट, दो कश्यप समेत एक-एक कुर्मी, प्रजापति व सैनी वर्ग से हैं।
वहीं अनुसूचित जाति के धनगर व धोबी वर्ग से एक-एक, जाटव समाज से दो, खटिक समाज से एक समेत वाल्मीकि समाज के दो उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि पार्टी ने असमानता और अन्याय के खिलाफ लड़ रही महिलाओं व युवाओं को प्रमुखता दी है। बता दें कि कांग्रेस ने 13 जनवरी को 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने शूटिंग खिलाड़ी पूनम पंडित को बनाया प्रत्याशी
लखनऊ। कांग्रेस ने गुरुवार को 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। सूची में 16 महिला व 25 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। बुलंदशहर की स्याना सीट से शूटिंग खिलाड़ी पूनम पंडित को टिकट दिया गया है, जबकि आगरा छावनी सुरक्षित सीट से वाल्मीकि समाज के सिंकदर वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। 25 वर्षीय पूनम पंडित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:-मुलायम ने खत्म की थी पेंशन, अखिलेश ने अपनी सरकार में क्यों नहीं की बहाल : केशव मौर्य
