बरेली: तो टीबी वार्ड में कई मरीज हो सकते हैं संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शासन की ओर से दो गज दूरी मास्क है जरुरी का पाठ पढ़ाया जा रहा है लेकिन जिस विभाग को कोरोना से मरीजों का बचाव करने की जिम्मेदारी दी गई है वो ही शासनादेश का पालन नहीं कर रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शासन की ओर से दो गज दूरी मास्क है जरुरी का पाठ पढ़ाया जा रहा है लेकिन जिस विभाग को कोरोना से मरीजों का बचाव करने की जिम्मेदारी दी गई है वो ही शासनादेश का पालन नहीं कर रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती एक मरीज के सीने में दर्द की समस्या हुई।

इस पर गाइडलाइन के अनुपालन में मरीज की कोरोना जांच की गई तो मरीज पॉजिटिव निकला। अब ऐसे में अन्य मरीजों में भी संक्रमण फैलने की संभावना जताई जा रही है। वही संक्रमित मरीज को जिला अस्पताल से 300 बेड कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बिना मास्क के घूम रहे मरीज
हैरत की बात तो यह है कि टीबी वार्ड में 20 से अधिक मरीज भर्ती हैं। ऐसे में अधिकांश मरीज बिना मास्क लगाए ही वार्ड में सैर-सपाटा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद भी इन्हें रोकने की जहमत भी स्टाफ नहीं उठा रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीज को रेफर कर दिया गया है।

वहीं अगर वार्ड में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है तो इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

ये भी पढ़े-

बरेली: नामांकन के दौरान 250 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

संबंधित समाचार