बरेली: बसपा के छह और टिकट फाइनल कराने को नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवार तो घोषित कर दिए हैं लेकिन छह विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होना बाकी है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इन सीटों के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं का एक मंडल लखनऊ में डेरा डाले हुए है। …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवार तो घोषित कर दिए हैं लेकिन छह विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होना बाकी है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इन सीटों के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं का एक मंडल लखनऊ में डेरा डाले हुए है।

इसमें पार्टी से सांसद और पार्टी के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाले एक उच्च पदाधिकारी भी हैं। शुक्रवार से नामांकन भी प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए बसपा को अब जल्द ही बाकी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है। पिछले मंगलवार को बसपा ने बहेड़ी, मीरगंज व बिथरी चैनपुर विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।

बसपा ने बहेड़ी विधानसभा सीट से आसेराम गंगवार, मीरगंज विधानसभा सीट से कुंवर भानु प्रताप सिंह और बिथरी विधानसभा सीट से आशीष पटेल के नाम तय किए हैं। जबकि बरेली शहर, कैंट, आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज और भोजीपुरा विधानसभा सीटों से उम्मीदवार अभी तय होने हैं।

संबंधित समाचार