उत्तराखंड: आखिरकार हरक की हो गई घर वापसी, बहू अनुकृति के साथ हुए कांग्रेस में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा से निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की शुक्रवार को कांग्रेस में वापसी हो गई। हरक सिंह रावत ने अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के साथ दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस हाईकमान हरक को पार्टी ज्वाइन कराने के लिए पिछले कई दिनों से मंथन कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा से निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की शुक्रवार को कांग्रेस में वापसी हो गई। हरक सिंह रावत ने अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के साथ दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस हाईकमान हरक को पार्टी ज्वाइन कराने के लिए पिछले कई दिनों से मंथन कर रहा था।

दिल्ली और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद आखिरकार हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के तेवर भी पिछले तीन दिनों में काफी नरम हुए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत की माफी मांगने की शर्त को स्वीकार करते हुए हरक सिंह रावत ने कह चुके हैं कि वह 100 बार माफी मांगने को तैयार हैं। हरीश को बड़ा भाई कहते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और हरीश की सभी शर्तें मंजूर हैं।

बता दें कि हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा था कि हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस छोड़ने की गलती को हरक को स्वीकार करना होगा और तभी उनका कांग्रेस में दोबारा स्वागत होगा। बता दें कि साल 2016 में हरक सिंह रावत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन बीते रविवार पार्टी ने उनके बगावती तेवरों को देखते हुए पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था।

संबंधित समाचार