उत्तराखंड विस चुनाव की अधिसूचना जारी: 28 जनवरी तक भरे जा सकेंगे पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। निर्वाचन आयोग ने 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी जिसके तहत नामांकन पत्र 28 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। उत्तराखंड के सरकारी गजट में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जायेगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक अपना पर्चे वापस ले …

देहरादून, अमृत विचार। निर्वाचन आयोग ने 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी जिसके तहत नामांकन पत्र 28 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।

उत्तराखंड के सरकारी गजट में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जायेगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक अपना पर्चे वापस ले सकेंगे। मतदान 14 फरवरी को कराया जायेगा। निर्वाचन आयोग की पूर्व की घोषणा के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 10 मार्च को करायी जायेगी।

अधिसूचना के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह निर्धारित मतदान केन्द्रों पर कराया जायेगा। आयोग ने कहा है कि उत्तराखंड में 12 मार्च से पहले निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया करा ली जायेगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च तक है।

संबंधित समाचार