अयोध्या: सुबह-शाम शीतलहर का प्रकोप बरकरार, 23 व 24 को हल्की बारिश के आसार
अयोध्या। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। सुबह-शाम जारी शीतलहर का प्रकोप भी यथावत है। हालांकि दो दिनों से दोपहर से खिल रही धूप से लोगों को हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह शाम सर्दी की सिहरन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आगामी 23 व …
अयोध्या। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। सुबह-शाम जारी शीतलहर का प्रकोप भी यथावत है। हालांकि दो दिनों से दोपहर से खिल रही धूप से लोगों को हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह शाम सर्दी की सिहरन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आगामी 23 व 24 को हल्की बारिश का अनुमान है।
सप्ताह भर से ठंड में कोई खास कमी अभी तक नहीं आई है। धूप भी खिली हो तो भी सर्द हवाओं का सिलसिला बना रहता है। शीतलहर व सर्दी के चलते लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक शीतलहर के चलते लोगों को ठंडक का अहसास बना रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को बारिश की भी सम्भावना जताई थी। यह दीगर बात है कि शुक्रवार को क्षण भर के लिए कुछ बूंदाबांदी जरूर हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 23 व 24 हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भीषण ठण्ड व शीत लहर से बचाव के लिए सजग रहना चाहिए। जलावन की लकड़ियां और पर्याप्त गरम कपड़ों के साथ आपात कालीन किट तैयार रखनी चाहिए। कोयले की अंगीठी या मिट्टी के तेल का चूल्हा, हीटर आदि का प्रयोग करते समय सावधान रहें। कमरे को हवादार रखें ताकि जहरीले धुुएं से नुकसान न हो।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: मुकदमे की तारीख पर आए युवक की कचहरी में गोली मारकर हत्या , जानें वजह
