रायबरेली: हजारों बीघे फसल में घुसा एनटीपीसी ऐश पांड का पानी, सिर पकड़ने को मजबूर किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली। एनटीपीसी ऐश पांड से निकलने वाला पानी खेतों में भर रहा है। हजारों बीघे गेहूं सरसो की फसल पानी में डूबकर सड़ रही है, वहीं जिम्मेदार अनसुनी किए हुए हैं। एनटीपीसी के पानी का यह कहर रोहनिया विकास खंड के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचाए हुए है। एनटीपीसी का रायपुर …

ऊंचाहार/रायबरेली। एनटीपीसी ऐश पांड से निकलने वाला पानी खेतों में भर रहा है। हजारों बीघे गेहूं सरसो की फसल पानी में डूबकर सड़ रही है, वहीं जिम्मेदार अनसुनी किए हुए हैं। एनटीपीसी के पानी का यह कहर रोहनिया विकास खंड के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचाए हुए है। एनटीपीसी का रायपुर गांव के पास ऐश पांड बना हुआ है । जहां पानी के साथ पाइप लाइन से एनटीपीसी की राख एकत्र होती है। इस ऐश पांड से एक नाला एनटीपीसी ने बनाया है।

जिससे ऐश पांड का पानी लाकर बीकर गढ़ के पास पम्प द्वारा वापस एनटीपीसी में लाया जाता है । यह नाला भखरी गांव के पास करीब तीन मीटर लंबाई में कटा हुआ है । जिसका पानी उमर न तालाब में भरकर खेतों में फेल रहा है । यह नाला करीब एक माह से कटा हुआ है। जिस कारण आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों किसानों को क्षति पहुंचा रहा है । क्षेत्र के हजारों बीघे फसल पूरी तरह पानी में डूबकर सड़ रही है । किसानों ने इस बारे में एनटीपीसी अधिकारियों से कई बार संपर्क किया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है ।

इन गांवों में किसानों की फसल हुई चौपट

ऐश पांड के नाले से निकलने वाले पानी के कारण क्षेत्र के गांव भखरी , उमरन , सेमरा , पूरे अहिरन , हवलदार का पुरवा , गंगेहरा गुलाल गंज , पटेरवा , बीकर गढ़ , मुरार मऊ , भुवाल पुर , मुरार मऊ , मदारीपुर , सद्दुपुर , हटका और गोसाई का पुरवा समेत करीब दो दर्जन गांव के आसपास खेतों में पानी भरा हुआ है । खेतों में खड़ी गेहूं , सरसो आदि की फसल पानी में डूबकर सड़ रही है।

मामले में जानकारी कराएगी एनटीपीसी

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है । अब मामले की जानकारी करके इसमें शीघ्र कदम उठाया जाएगा । यदि नाला एनटीपीसी का है तो उसकी मरम्मत कराकर किसानों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-पंजाव चुनाव: बीजेपी ने 34 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, किसान आंदोलन को ध्यान में रखकर चुने गए उम्मीदवार

 

संबंधित समाचार