बरेली: कूड़ा फेंकने के विरोध पर घर में घुसकर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। घर के बाहर गोबर व कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चार आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दंपती को पीटा। चाकू लगने से बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी मोहम्मद दीन ने बताया …

बरेली,अमृत विचार। घर के बाहर गोबर व कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चार आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दंपती को पीटा। चाकू लगने से बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी मोहम्मद दीन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली नवासा पत्नी साबिर अक्सर उनके घर के बाहर कूड़ा व गोबर फेंक देती हैं। 9 जनवरी को भी नवासा ने उनके घर के बाहर कूड़ा व गोबर फेंका। उन्होंने विरोध किया तो नवासा बेटे यासीन व परिवार के शाहिद व नन्हू के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आईं।

आरोप है कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए। बीच-बचाव के दौरान मोहम्मद दीन के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल ने पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मोहम्मद दीन ने बारादरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने नवासा, शाहिद, यासीन व नन्हू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़े-

बरेली: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, चड्डा पैलेस समेत 25 दुकानें सील

संबंधित समाचार