यूपी चुनाव: दूसरे चरण के लिये नामांकन शुरू, Election commission ने जारी की अधिसूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिये शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही दूसरे चरण में नाै जिलों के 55 विधान क्षेत्रों में सीटों पर आज से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी। दूसरे चरण के चुनाव में शामिल 55 सीटों …

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिये शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी।
इसके साथ ही दूसरे चरण में नाै जिलों के 55 विधान क्षेत्रों में सीटों पर आज से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी। दूसरे चरण के चुनाव में शामिल 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आयोग ने आज लगभग 11 बजे दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिये 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गयी थी। इस चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। इसके साथ ही पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर नामांकन आज खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें:-कोविड का स्पूतनिक वी टीका फाइजर की तुलना में ओमीक्रोन का मुकाबला करने में अधिक सक्षम-अध्ययन मॉस्को

दूसरे चरण की अधिसूचना के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी तय की गयी है। जबकि 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और 31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इस चरण में संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सहारनपुर और बदांयू जिलों की 55 विधान सभा सीटों पर 14 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, असीम को कन्नौज व अदिति को रायबरेली से दिया टिकट

संबंधित समाचार