रामपुर : प्रत्याशियों के साथ घूमने पर नहीं लगाएंगे भाकियू की टोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि जब तक हाई कमान के कोई निर्देश नहीं आते कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में टोपी या बिल्ले का इस्तेमाल नहीं करेगा। किसी प्रत्याशी के साथ भाकियू की टोपी लगाकर नहीं घूमेंगे। कहा कि अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। विकास …

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि जब तक हाई कमान के कोई निर्देश नहीं आते कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में टोपी या बिल्ले का इस्तेमाल नहीं करेगा। किसी प्रत्याशी के साथ भाकियू की टोपी लगाकर नहीं घूमेंगे। कहा कि अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं।

विकास भवन स्थित परिसर में शुक्रवार को हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हाई कमान के कोई निर्देश नहीं आते कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में टोपी या बिल्ले का इस्तेमाल नहीं करेगा। कहा कि वोट देने से पहले सरकार के जुल्मों को याद करें। अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहाक कि फसलों के नुकसान का मुआवजा बांटने में भी अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी की गई है।

राजस्वकर्मियों ने नुकसान के आंकलन में गड़बड़ी की है। कहा कि जबसे आचार संहिता लागू हुई है अधिकारी किसानों की नहीं सुन रहे हैं। पंचायत में अजीत सिंह, सलामत मियां, जय सिंह, सुआ सिंह, नदीम खां,पिटूं चौधरी, महेश बाबू, रजा अली, होम सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिह, होरी लाल, अजय बाबू, हरपाल सिंह,शिव लाल,जब्बार भाई, महेश बाबू, मोहम्मद मुस्तकीम चौधरी संजीव बालियान शानू खान चौधरी रघुवीर सिंह खेमकरण राम अवतार अवतार सिंह सरदार बिट्टू भी थे।

पंचायत के दौरान जिलाध्यक्ष ने तहसील और ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की। मंजीत सिंह अटवाल को बिलासपुर,अमृत पाल भिंडर को चमरौवा, खुशी राम को शाहबाद, एमडी कादरी को मिलक, लखविंदर सिंह गिल को स्वार और चौधरी राजवीर को सैदनगर का ब्लाकाध्यक्ष बनाया। जबकि, वीरेंद्र सिंह गंगवार को मिलक, प्रतिपाल सिंह को बिलासपुर, अमीर अहमद को स्वार, साबिर अली को टांडा,राहत खां को शाहबाद और छिद्दा नेता को सदर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित समाचार