भाजपा ने हरदोई से नितिन अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार, एक वर्तमान विधायक का कटा टिकट
हरदोई। देर शाम भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें जिले के एक वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया गया है । टिकट की घोषणा होते ही तमाम उन लोगों में मायूसी छा गई है जो कई महीनों से तन मन धन खर्च कर अपने को प्रत्याशी मानकर चुनावी अभियान में लगे हुए …
हरदोई। देर शाम भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें जिले के एक वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया गया है । टिकट की घोषणा होते ही तमाम उन लोगों में मायूसी छा गई है जो कई महीनों से तन मन धन खर्च कर अपने को प्रत्याशी मानकर चुनावी अभियान में लगे हुए थे।
जारी सूची में सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र से माधवेंद्र प्रताप सिंह, शाहाबाद से रजनी तिवारी, हरदोई से नितिन अग्रवाल, गोपामऊ से श्याम प्रकाश, सांडी से प्रभाष वर्मा, बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशू, बालामऊ से रामपाल वर्मा तथा संडीला से अलका अर्कवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है। संडीला से वर्तमान विधायक राजकुमार अग्रवाल का टिकट आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए काट दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशियों की उम्मीदवारी घोषित होते ही उन तमाम संभावित उम्मीदवारों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी जो कई महीनों से अपना टिकट पक्का मानकर तन मन धन खर्च कर रहे थे। नेताओं की बड़ी रैलियों से लेकर भाजपा के तमाम कार्यक्रमों में इन संभावित उम्मीदवारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
लेकिन शुक्रवार की देर शाम जारी हुई। इस सूची में कई संभावित प्रत्याशियों के पैरों तले जमीन खिसका दी। अब देखना यह है कि यह संभावित उम्मीदवार पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी की मदद करेंगे या पार्टी के साथ भितरघात करेंगे। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: भाजपा कार्यकर्ताओं की गई थी पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपियों के खिलाफ 13 सौ पन्ने की चार्जशीट दाखिल
