मुरादाबाद : अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को आदर्श कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 81 लीटर शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को आदर्श कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 81 लीटर शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने फकीरपुरा चौकी इंचार्ज अनुराग चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह आदर्श कॉलोनी में छापेमारी की। भारी संख्या में दिन निकलते ही पुलिस को देख कच्ची शराब का अवैध धंधा करने वालों में भगदड़ मच गई। आरोपी जलती भट्ठियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा करके तीन आरोपियों रोहित कुमार, विशाल व नंदन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए तीनों आरोपियों से 81 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण व 10 भट्ठियां पकड़ी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग घरों और उनके सामने बने मैनहोल व गड्ढों में तैयार किया गया एक हजार लीटर से अधिक लहन के भी मौके पर नष्ट कर दिया। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छापेमारी अभियान आगे जारी रहेगा।

संबंधित समाचार