मुरादाबाद : घेराबंदी कर बिजनौर के बदमाश को तमंचे के साथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बिजनौर के बदमाश को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुरजननगर चोकी क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच एक युवक वहां संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। …

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बिजनौर के बदमाश को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुरजननगर चोकी क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच एक युवक वहां संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम बिजनौर के थाना अफजलगढ के गांव सुआबाला निवासी हरि सिमरन सिंह पुत्र अनूप सिंह बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए वहां खड़ा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया।

संबंधित समाचार