देवरिया में पानी के अज्ञात स्रोत से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र करीब एक सप्ताह से अज्ञात स्रोत से पानी निकलने से करीब तीन गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान पुलकित सिंह का कहना है कि बहोर धनौती, जमुना छापर,पिपर डाढी गांव के किसानों की खड़ी फसल …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र करीब एक सप्ताह से अज्ञात स्रोत से पानी निकलने से करीब तीन गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान पुलकित सिंह का कहना है कि बहोर धनौती, जमुना छापर,पिपर डाढी गांव के किसानों की खड़ी फसल अज्ञात स्रोत से पानी निकलने के कारण जलमग्न होकर खराब हो रही हैं।
करीब एक सप्ताह पूर्व आई बरसात के बाद इन गांवों की फसल धीरे-धीरे जलमग्न होती गई।

गांववासियों का कहना है कि ये पानी कहां से आ रहा है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पानी से तीनों गांवों की 200 एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब होने की स्थिति में आ गई है। इस सम्बंध में बरहज के एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने यूनीवार्ता को बताया कि करीब तीन दिनों से इन गांवों के खेतों में पानी का जमा होने के कारण किसानों की 65 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।

पानी को निकालने के लिये जेसीबी मशीन से वैकल्पिक नाला बनाकर किसानों की फसल बरबाद होने से बचाने का प्रयास किया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पानी निकलने की पड़ताल करने के लिये तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है,जो शनिवार को मौके पर जाकर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी।

देवरिया में कार से बीस लाख रुपये बरामद

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान एक कार से बीस लाख रुपये बरामद किये। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वाहन चैकिंग के दौरान बिहार की तरफ से आ रही कार को करौंदी पुलिस चौकी के पास रोक कर जांच की गयी।

यह भी पढ़ें:-देवरिया में पुलिस चेकिंग के दौरान कार से बीस लाख रुपये बरामद

संबंधित समाचार