मुरादाबाद: सीएमओ आफिस के चिकित्साधिकारी, पांच निजी चिकित्सक समेत 313 कोरोना पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी, कांठ और टीएमयू के दो डॉक्टर सहित 313 पर कोरोना का ग्रहण छाया। ग्रामीण क्षेत्र में कुंदरकी में सर्वाधिक 38 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 50 साल के चिकित्साधिकारी, सीएचसी कांठ के 40 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी, कांठ और टीएमयू के दो डॉक्टर सहित 313 पर कोरोना का ग्रहण छाया। ग्रामीण क्षेत्र में कुंदरकी में सर्वाधिक 38 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 50 साल के चिकित्साधिकारी, सीएचसी कांठ के 40 वर्षीय चिकित्सक दो स्टाफ के साथ ही बिलारी, मूंढापांडे के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में हैं। इसके साथ ही टीएमयू में दो डाक्टर और शहर के दो अन्य निजी चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आए।

वहीं शहर के आशियाना, सिविल लाइंस, इंपीरियल ग्रीन्स कालोनी, रामगंगा विहार, राजन एनक्लेव, पीएसी तिराहा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कुंदरकी ब्लॉक के सर्वाधिक 38 मरीज कोरोना संक्रमण की जद में आए हैं। इन सभी के संपर्क में आने वालों की जांच के लिए शनिवार को रैपिड रिस्पांस टीमें पहुंचेगी।

आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि शनिवार को 322 कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें नौ मरीज जांच में दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं। नये मरीज 313 हैं। एक सप्ताह का होम आइसोलेशन पूरा होने पर 352 सर्विलांस के दायरे से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2265 है।

संबंधित समाचार