मुरादाबाद : शह-मात के लिए एक दूसरे पर चला रहे तीर, मुद्दों से परहेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। चुनाव का ढोल बज रहा है। मगर नारों व मुद्दों से नेता बड़ी चतुराई से किनारा कर रहे हैं। दलों के दिग्गज शह-मात के लिए एक दूसरे पर तीर चलाकर असल मुद्दों से परहेज कर रहे हैं। जनता को राजनीतिक वैमनस्य में उलझाने की चतुर चाल हर दल के नेता कर रहे …

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। चुनाव का ढोल बज रहा है। मगर नारों व मुद्दों से नेता बड़ी चतुराई से किनारा कर रहे हैं। दलों के दिग्गज शह-मात के लिए एक दूसरे पर तीर चलाकर असल मुद्दों से परहेज कर रहे हैं। जनता को राजनीतिक वैमनस्य में उलझाने की चतुर चाल हर दल के नेता कर रहे हैं। जनता भी उनके भ्रमजाल में फंस मुद्दे छोड़ बहाव में बह रही है।

दांवपेच

  • नारों व चेहरों के बीच गुम हो रहे चुनाव के असल मुद्दे
  • मतदाता भी मूलभूत आवश्यकताओं को भूल प्रत्याशी की बात सुन रहे

विधानसभा चुनाव से पहले सड़क, बिजली, पानी, खाद, बीज, महंगाई का रोना भले रोया जा रहा था, विपक्षी दल के नेता भी इस पर सरकार को कटघरे में खड़े कर रहे थे, सत्ताधारी भी अपने पूर्व की सरकारों पर विकास न होने का दोष मढ़ रहे थे, लेकिन चुनाव का ढोल बजा तो मुद्दों से परहेज होने लगा। नेता शह-मात के लिए एक दूसरे पर तीर चला रहे हैं और असल मुद्दों से परहेज कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। 14 फरवरी को ईवीएम का बटन दबाते समय जनता अपने मुद्दों के प्रति कितनी संजीदा है यह तो पता दस मार्च को चलेगा, लेकिन शहर से देहात तक जनता के मुद्दे मानो अब सरोकार से दूर हो चले हैं।

देखिए शहर में सड़कों का हाल : विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की हकीकत को शहर की बदहाल सड़कें ही काफी हैं। शहर के पांच प्रमुख जगहों पर नजर डालिए, रामगंगा विहार में उखड़ी मुख्य सड़क, रजिस्ट्री आफिस, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइंस में पीएमएस स्कूल और सदर तहसील रोड की जर्जर हालत विकास को आईना दिखा रही हैं। इन सड़कों पर हिचकोले खाकर चलती जनता को भी मानो टूटी सड़क पर पत्थर शायद चुनाव में कम चुभते हैं तभी तो जनता चुनावी लहरों में अपने पांव के छाले भूलकर सपनों की हसीन दुनिया में खो जाती है। यह ख्वाब जब टूटता है तब फिर उसके नसीब में यही टूटी सड़कें, बदहाल सफाई व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा संस्थानों की कमी और जो हैं भी वहां की दुर्दशा उनके लिए शूल बनकर चुभती है।

 

 

संबंधित समाचार