मुरादाबाद : अधिवक्ता परिषद की बैठक में तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा, कहा-राष्ट्रहित में सभी मिलकर करें मतदान
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। खासतौर पर विधानसभा चुनाव को लेकर वक्ताओं ने अपने मत रखें। सभी का कहना था कि एक अच्छी सरकार के चयन की जिम्मेदारी सभी की है। राष्ट्रहित के लिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग करने की जरूरत …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। खासतौर पर विधानसभा चुनाव को लेकर वक्ताओं ने अपने मत रखें। सभी का कहना था कि एक अच्छी सरकार के चयन की जिम्मेदारी सभी की है। राष्ट्रहित के लिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग करने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
शनिवार को बुद्धि विहार सेक्टर 10 में अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष विचित्र शर्मा के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री शीतल प्रसाद मौजूद रहे। सभी ने शाल पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता परिषद पर प्रकाश डाला। कहा कि अधिवक्ताओं के हित व उनकी समस्या दूर करने के लिए इसका गठन किया गया था। मौजूदा समय में परिषद विभिन्न आयामों पर काम कर रही है। इसके अलावा परिषद की मजबूती के लिए अधिवक्ताओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है।
साथ कहा कि अधिवक्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रहित के लिए कार्य करें। बैठक में विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रहित के लिए अच्छी और मजबूत सरकार का चयन करने पर जोर दिया गया। इसके लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर, सुरेंद्रपाल सिंह, आशुतोष शर्मा और रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
